{"_id":"69c032a54f7509fe480cc3e9","slug":"truck-driver-hits-car-parked-outside-house-hapur-news-c-135-1-hpr1002-138773-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर के बाहर खड़ी कार में ट्रक चालक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर के बाहर खड़ी कार में ट्रक चालक ने मारी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में घर के बाहर खड़ी कार में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। लोगों ने वाहन का पीछा किया तो चालक गांव मंसूरपुर में ट्रक छोड़कर भाग गया। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंद्रगढ़ी के देवेंद्र सिंह ने बताया कि 19 मार्च की रात उसके भाई की कार घर के सामने सड़क किनारे खड़ी थी। देर रात करीब साढ़े 11 से 12 बजे के बीच एक ट्रक चालक गलत दिशा से तेज गति में आया और खड़ी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई।
ट्रक चालक वाहन लेकर गांव मंसूरपुर की तरफ भाग गया। उन्होंने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। पीछा करने पर चालक ट्रक को गांव मंसूरपुर में छोड़कर भाग गया। सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
Trending Videos