सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two decades later, the sewer problem persists, with overflowing manholes adding to the woes.

Hapur News: दो दशक बाद भी जस की तस सीवर समस्या, ओवरफ्लो मेनहोल से बढ़ी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two decades later, the sewer problem persists, with overflowing manholes adding to the woes.
मीरा रेती में सीवर मेनहोल से निकल रहा दूषित पानी। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में लगभग दो दशकों से सीवर लाइन की समस्या का समाधान नहीं हो सका है।इसके चलते लोगों को आज भी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे रोड, पुरानी दिल्ली रोड, चौपला, कोतवाली रोड, तहसील रोड समेत सभी गली-मोहल्लों में सीवर व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। जगह-जगह मेनहोल ओवरफ्लो हो रहे हैं। इससे सड़कों पर गंदा पानी फैल रहा है और आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है।
Trending Videos

व्यापारी नेता मोहित कंसल का कहना है कि कई स्थानों पर मेनहोल धंसे हुए हैं, तो कहीं खुले पड़े हैं, जिससे स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। बारिश या हल्की नमी के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब सीवर मेनहोल ओवरफ्लो हो जाते हैं और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है। जिस कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों और नगरवासियों का आरोप है कि पालिका और प्रशासन इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूरे नगर की सीवर लाइन की जांच कराकर मरम्मत कराई जाए और ओवरफ्लो व खुले मेनहोल की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि पालिका और जल निगम के अधिकारियों से वार्ता कर इन समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed