{"_id":"6a6a376aa69c1c2b4e0c7ac9","slug":"two-monkeys-die-due-to-electrocution-on-the-kanwar-route-hapur-news-c-306-1-gha1001-123412-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कांवड़ मार्ग पर करंट उतरने से दो बंदरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कांवड़ मार्ग पर करंट उतरने से दो बंदरों की मौत
विज्ञापन
गढ़ में करंट से बंदर की मौत के बाद पास में बैठे बंदर। स्रोत सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। कांवड़ यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले ही कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। बुधवार सुबह नगर के बस स्टैंड के पास मेरठ रोड स्थित कूड़े के ढेर के चारों ओर लगी टीन की दीवार में करंट उतरने से दो बंदरों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में बंदर एकत्र हो गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह मार्ग 30 जुलाई से ब्रजघाट गंगा से जल लेकर मेरठ की ओर जाने वाले हजारों कांवड़ियों का प्रमुख रास्ता है।
व्यापारी नेता मोहित कंसल ने बताया कि बिजली के खंभे से सटी टीन में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से दोनों बंदरों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह करंट किसी श्रद्धालु की चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
अधिशासी अभियंता आदित्य भूषण भारती ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही विभागीय टीम को मौके पर भेज दिया गया है। जहां करंट उतरने की वजह की जांच कर तत्काल खामी दूर कराई जा रही है।