{"_id":"6992153a2a878c90f001d6c7","slug":"two-people-including-a-child-were-injured-in-the-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-137176-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हादसे में बच्चे समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हादसे में बच्चे समेत दो घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित राजाजी ढाबे के पास वाहन का इंतजार कर रहे कुछ लोगों ने एक अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें एक बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला राजीव विहार निवासी वीरेंद्र कुमार त्यागी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 11 फरवरी को सुबह आठ बजे उनका पोता विराज देव (8 वर्ष) पड़ोसी युवक तरुण कुमार के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर ग्राम सिखेड़ा के पास गढ़मुक्तेश्वर जाने के लिए किसी वाहन का अपनी साइड में खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। बीच एक बुलेट बाइक ने दोनों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटे आई हैं। विराज का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जो अभी तक बेहोश है और वेंटलीलेटर पर है। तरुण के हाथ और पैर की हड्डी टूटी है। जिनका मेरठ के एक अस्पताल में आपरेशन हुआ है। सीओ ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
Trending Videos