{"_id":"699215d065495e330a0ff9b8","slug":"up-board-exam-question-papers-sent-to-40-centres-kept-in-safe-lockers-hapur-news-c-135-1-hpr1002-137159-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: 40 केंद्रों पर भेजे प्रश्न पत्र, सुरक्षित लॉकर में रखवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: 40 केंद्रों पर भेजे प्रश्न पत्र, सुरक्षित लॉकर में रखवाए
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी अंतिम चरण में हैं। जिले के सभी 40 केंद्रों पर प्रश्न पत्र भिजवा दिए गए हैं। जिन्हें सुरक्षित लॉकर में रखवाया गया है। साथ ही उत्तर पुस्तिकाएं भी केंद्रों को मिल गई हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को गाइडलाइन के अनुसार हर तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में 40 केंद्र बनाए गए हैं। दसवीं में संस्थागत छात्रों की संख्या 15693 है, जबकि 77 छात्रों का पंजीकरण व्यक्तिगत श्रेणी में है। 12वीं में संस्थागत छात्रों की संख्या 12681 और 733 व्यक्तिगत श्रेणी में हैं।
परीक्षाओं को लेकर जिले को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। इस बार प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए चार लॉकर बनाए गए हैं। ताकि किसी तरह भी परीक्षा में व्यवधान न हो सके। समस्त केंद्रों पर दो दो पुलिस बल मुस्तैद किया गया है। इसी क्रम में अब सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। मजिस्ट्रेटों की निगरानी में इनका वितरण किया गया है।
Trending Videos