{"_id":"6a26fdfa524432ee240579be","slug":"two-real-brothers-accused-of-beating-a-person-in-a-land-dispute-hapur-news-c-135-1-hpr1001-142767-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो सगे भाइयों पर जमीनी विवाद में व्यक्ति को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो सगे भाइयों पर जमीनी विवाद में व्यक्ति को पीटने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी हरिओम शर्मा ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर जमीनी विवाद में उन्हें पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है। स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हरिओम शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका गांव के ही दो सगे भाइयों से जमीनी विवाद चलता आ रहा है। इसके कारण दोनों भाई उनसे रंजिश मानते आ रहे है। आरोप है कि 27 मार्च 2026 की सुबह गांव के ही नितिन व दक्षिण उर्फ पिंटू ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। मारपीट में वह घायल हो गए। उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस से सांठगांठ कर उल्टा उनके व उनके दो भाई सौरभ व धर्मेंद्र के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद भी उन्होंने स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बाद में विवश होकर वह न्यायालय की शरण में पहुंचे।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर नितिन व दक्षिण उर्फ पिंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos