{"_id":"6a6a37ab45d9117fdd002a77","slug":"uncle-and-nephew-clash-over-land-dispute-young-man-injured-hapur-news-c-135-1-hpr1001-145731-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जमीन विवाद में चाचा-भतीजे में मारपीट, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जमीन विवाद में चाचा-भतीजे में मारपीट, युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना। थाना क्षेत्र के शेखपुर खिचरा गांव में जमीन के विवाद को लेकर चाचा और भतीजे के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
जानकारी के मुताबिक दनकौर, गौतमबुद्ध नगर निवासी दिलशाद बुधवार को अपने चाचा की हसनपुर रोड स्थित परचून की दुकान पर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान जमीन बेचने को लेकर दोनों के बीच बातचीत ने मारपीट का रूप ले लिया।
पीडि़त दिलशाद का आरोप है कि दुकान पर मौजूद उसके चाचा और चचेरे भाई ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए दुकान में रखा लोहे का बाट उसके सिर पर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना भेजा, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।