सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   UP Sub Inspector Police Recruitment will be held on 14th and 15th March in Hapur, department has made preparations

Hapur News: हापुड़ में 14 व 15 मार्च को होगी यूपी दरोगा पुलिस भर्ती, विभाग ने की तैयारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
UP Sub Inspector Police Recruitment will be held on 14th and 15th March in Hapur, department has made preparations
विज्ञापन
हापुड़। जिले में पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा 14 व 15 मार्च को होगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने पुख्ता इंतजाम करते हुए जिले के परीक्षा केंद्रों को तीन जोन में विभाजित किया है। जिले में बनाए गए सभी नौ केंद्रों पर परीक्षा के दौरान प्रर्याप्त संख्या में जैमर गए हैं। ताकि, मोबाइल या अन्य किसी इलेक्ट्रानिक डिवाइस से कोई भी अभ्यर्थी नकल न कर सके। परीक्षा केंद्र के सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
Trending Videos

नोडल अधिकारी व एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि परीक्षा केंद्र सहित पुलिस आफिस पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों की मदद से अभ्यार्थियों पर नजर रखी जाएगी। दो पालियों में नौ परीक्षा केंद्रों में 14 एवं 15 मार्च को पुलिस भर्ती परीक्षा होनी है। नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर्य कन्या पाठशाला में, मोहल्ला तगासराय स्थित चौधरी ताराचंद इंटर काॅलेज में, रोडवेज बस अड्डे के पास दीवान इंटर काॅलेज में, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर काॅलेज, दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर काॅलेज व पिलखुवा के रेलवे रोड स्थित मारवाड़ इंटर कालेज में 480-480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हापुड़ के बुलंदशहर रोड स्थित जैन कन्या इंटर कालेज, पिलखुवा के रेलवे रोड स्थित सर्वोदय इंटर काॅलेज और श्री चंडी विद्यालय बिजेंद्र आदर्श बाल इंटर काॅलेज में 240-240 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा प्रथम पाली में सुबह दस से 12 और दूसरी पाली में दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दो अलग-अलग पालियों में होगी।
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए इस बार पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। एसपी ज्ञानंंजय सिंह ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, यहां कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। सभी केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। परीक्षा पारदर्शी रूप से कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए करीब दो सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed