{"_id":"6a6a3822a69c1c2b4e0c7acc","slug":"veerpal-a-rape-accused-carrying-a-reward-of-25000-arrested-hapur-news-c-306-1-gha1001-123411-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 25 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी वीरपाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 25 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी वीरपाल गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने पकड़ा दुष्कर्म का वांछित इनामी आरोपी वीरपाल। स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भोगापुर निवासी वीरपाल के खिलाफ करीब तीन माह पहले एक महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया। न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहने पर उसके खिलाफ पहले कुर्की का नोटिस जारी कराया गया और बाद में उसकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई भी की गई। इसके बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। 29 जुलाई को गढ़ कोतवाली पुलिस ने सूचना पर ब्रजघाट के पलवाड़ा रोड पर घेराबंदी कर आरोपी वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी अलग से रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।