फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   wild animal attacked farmer who heading towards his field in Garhmukteshwar

UP News: किसान पर तेंदुए का अटैक, जांघ पर मिले पंजों के निशान, वन विभाग जांच पड़ताल में जुटा, इलाके में दहशत

Tue, 11 Aug 2026 07:38 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 11 Aug 2026 07:38 PM IST
सार

खेत की ओर जा रहे किसान पर एक जंगली जानवर ने हमला कर दिया। किसान के अनुसार जानवर तेंदुए जैसा दिख रहा था, जिससे वह घायल हो गए। इस घटना के बाद गांव में तेंदुए की दहशत फैल गई है और ग्रामीण खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन
wild animal attacked farmer who heading towards his field in Garhmukteshwar
जानवर के हमले से किसान घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खादर के गांव भगवंतपुर में मंगलवार दोपहर खेत की ओर जा रहे किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। किसान के अनुसार जानवर दिखने में तेंदुए जैसा लग रहा था। हमले में किसान घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तेंदुआ आने की दहशत फैल गई। ग्रामीण खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। वहीं, सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

खेत जा रहे किसान पर हमला
किसान नेपाल सिंह मंगलवार दोपहर अपने खेत की ओर जा रहे थे। उनका कहना है कि रास्ते में अचानक एक जंगली जानवर दिखाई दिया। किसान के अनुसार जानवर तेंदुए जैसा नजर आया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, जानवर ने उन पर झपट्टा मार दिया। हमले में वह घायल हो गए। शोर मचाने पर जानवन वहां से भाग कर खेतों में खड़ी फसल में छिपकर आंखों से ओझल हो गया। जिसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी और गांव लौट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के बाद वन विभाग को दी सूचना
परिजन घायल किसान को तत्काल गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। इसके साथ ही वन विभाग को भी सूचना दी गई। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के साथ एंटी रैबिज इंजेक्शन लगाया और उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर भय का माहौल बन गया। ग्रामीण खेतों पर जाने से भी बच रहे हैं।

विज्ञापन

वन विभाग ने जंगली जानवर के पंजों के निशान देखे
सूचना मिलने पर डीएफओ गौतम सिंह वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और वहां जंगली जानवर के पंजों के निशान देखे। डीएफओ ने बताया कि मौके पर मिले पंजों के निशान तेंदुए के नहीं हैं। उन्होंने किसी अन्य जंगली जानवर के होने की संभावना जताई। वन विभाग की टीम मामले की निगरानी कर रही है।

गांव में दहशत का माहौल, डीएफओ ने दिए आदेश
टीम को निर्देशित कर गांवों में लगातार गश्त कराई जा रही है। घायल किसान के शरीर पर मिले निशान तेंदुए के पंजों के नहीं हैं। ग्रामीण जब भी खेतों पर जाएं तो समूह में जाएं और अकेले खेतों की ओर न निकलें। किसी जंगली जानवर के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें। - गौतम सिंह, डीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed