सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   14 farmers selected for agricultural equipment on subsidy

Hardoi News: अनुदान पर कृषियंत्रों के लिए 14 किसान चयनित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
14 farmers selected for agricultural equipment on subsidy
विज्ञापन
अनुदान पर कृषियंत्रों के लिए 14 किसान चयनित, 16 तक बिल देना होगा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने शुक्रवार को अनुदान पर कृषियंत्रों के लिए किसानों का एक क्लिक के माध्यम से चयन किया। 92 बुकिंग कराने वाले किसानों में से 14 किसानों का चयन हुआ। चयनित किसानों को 16 मार्च तक कृषियंत्र की खरीदारी का बिल भी कृषि विभाग के पोर्टल पर देना होगा।
सीडीओ ने विकास भवन सभागार में चालू वित्तीय वर्ष में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेज्ड्यूि योजना में अनुदान पर कृषियंत्र की ई-लॉटरी निकाली। बताया कि 25 फरवरी से चार मार्च तक कृषियंत्र के लिए 92 किसानों ने पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग की थी। में जनपद स्तरीय समिति की मौजूदगी में ई-लॉटरी की गई। ई-लाटरी के माध्यम से शाहाबाद के शकील खां, हरिपाल, टोडरपुर के अनिल त्रिवेदी, सुरसा के भैयालाल व रामेंद्र, टड़ियांवा के नलवीर, कोथावां की शांती देवी का चयन हुआ है। चयनित किसानों को उनके मोबाइल नंबर पर संदेश भी पहुंच गया है। उप कृषि निदेशक संतीश कुमार पांडेय ने बताया कि चयनित किसानों को 16 मार्च तक विभागीय पोर्टल पर बिल अपलोड करना होगा। यंत्रों के सत्यापन के बाद ही किसानों को अनुदान दिया जाएगा। उद्यान निरीक्षक अजय कुमार, वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक संजय सिंह, लीड बैंक से रवि रंजन सहित प्रगतिशील किसान अवधेश सिंह, अमर सिंह और लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed