सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman hanged after tying her hands and feet and stuffing a cloth in her mouth

Hardoi News: हाथ-पैर बांध मुंह में कपड़ा ठूंस कर विवाहिता को लटकाया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged after tying her hands and feet and stuffing a cloth in her mouth
विज्ञापन
लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की घटना, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
Trending Videos

पुलिस ने दुष्कर्म की घटना से किया इन्कार, पिटाई के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई/पाली। लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद जमकर पिटाई की गई। पति, ससुर, देवर और नंदोई पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप भी विवाहिता ने लगाया है। घटना का पता चलने पर विवाहिता को छुड़ाकर पाली पीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दुष्कर्म की घटना से इन्कार करते हुए बांधकर पीटे जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला (32) की शादी एक मई 2015 को लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। महिला की मां ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पति, ससुर, देवर और नंदोई ने मिलकर विवाहिता के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसे कमरे के अंदर लोहे की चारपाई के एंगल से लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता ने शोर मचाया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दोनों बच्चों ने शुक्रवार सुबह गांव में जाकर ग्रामीणों को मां के कमरे में बंधे होने की जानकारी दी। इस पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने मायके वालों को सूचना देने के साथ ही पुलिस और एंबुलेंस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इसी दौरान पाली पीएचसी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची, तो एंबुलेंस से महिला को पाली में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया।
पीडि़ता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। लोनार कोतवाल राकेश यादव ने दुष्कर्म की बात से इन्कार करते हुए कहा कि महिला को बांधकर पिटाई की गई है। इसकी प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।


इनसेट

पति करना चाहता दूसरी शादी
घटना की शिकार हुई विवाहिता ने बताया कि पति पिछले तीन साल से प्रताड़ित कर विवाद कर रहा है। आरोप है कि पति की दिल्ली में एक महिला से नजदीकियां हैं। पति उसे छोड़कर दिल्ली में रहने वाली महिला से शादी करना चाहता है और इस वजह से उसका उत्पीड़न करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed