{"_id":"69ab294bd73af545d903474a","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-two-closed-houses-hardoi-news-c-213-1-hra1006-145955-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो बंद मकानों से नकदी-गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो बंद मकानों से नकदी-गहने चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-16- चोरों द्वारा काटा गया दरवाजा। संवाद
फोटो-17- घटनास्थल पर मिले चोरी के आरोपी के जूते। संवाद
फोटो-18- खाली जेवर के डिब्बे दिखाती कोटेदार की बहू नीशू। संवाद
दो बंद मकानों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी
-देहात कोतवाली क्षेत्र के अनंग बेहटा में वारदात को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के अनंग बेहटा में होली के दौरान दो बंद मकानों को चोरों ने निशाना बनाया। इन घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्त के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों मकानों की दूरी आपस में लगभग एक किलोमीटर है।
पिहानी सड़क पर रहने वाले कोटेदार राजेश गुप्ता के मकान से चोरों ने लगभग छह लाख रुपये के जेवर और 70 हजार रुपये नकदी चुरा ली। राजेश का परिवार तीन मार्च को मंगलवार से होली मनाने गांव गया था। पांच मार्च को बृहस्पतिवार देर शाम उनके पुत्र आलोक के लौटने पर चोरी का पता चला। चोर रोशनदान के रास्ते घर में घुसे थे। आलोक की पत्नी के सोने के झाले, एक चेन और 25000 रुपये चोरी हुए। आशीष की पत्नी के भी जेवर और 35000 रुपये ले जाए गए।
दूसरी घटना और चोरों की अनोखी हरकत
अनंगबेहटा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक महेश्वर बख्श वर्मा के मकान से चोरों ने ढाई लाख रुपये के जेवर और 40 हजार रुपये नकदी चुराई। महेश्वर का परिवार चार मार्च को बुधवार सुबह से बाहर था। पांच मार्च को बृहस्पतिवार सुबह महेश्वर के घर पहुंचने पर मुख्य गेट की स्टील कटी मिली। अनुराग की पत्नी के सोने के टफ्स, सुई-धागा और बच्चों के लॉकेट भी चोरी हुए। चोरों ने तीन यात्रा बैग में कपड़े भरकर भी चुराए, जिसके बाद दोनों पीड़ितों ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिए।
Trending Videos