सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Open path to self-employment... groups get Rs 80 lakh

Hardoi News: स्वरोजगार की खुली राह... समूहों को मिले 80 लाख

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Open path to self-employment... groups get Rs 80 lakh
विज्ञापन
फोटो 31: चूजापालन का प्रशिक्षण लेने के बाद मौजूद महिलाएं। स्रोत : आर्काइव
Trending Videos

रिवॉल्विंग फंड के रूप में 267 स्वयं समूहों के खातों में भेजी गई धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रुपयों की तंगी नहीं होगी। समूह से ही रुपये लेकर अपना स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों रिवॉल्विंग फंड के रूप में 30,000-30,000 रुपये दिए गए हैं। जिले के 14 विकास खंडों के नवगठित 267 स्वयं सहायता समूहों को 80 लाख 10 हजार रुपये उनके खातों में भिजवाए गए हैं।

उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से गांवों की महिलाओं को जोड़कर स्वयं सहायता समूहों का गठन कराया जा रहा है। समूह से जोड़कर महिलाओं को आर्थिक मजबूती भी दी जा रही है। महिलाओं को स्थानीय उत्पाद बनाने से लेकर विभिन्न उत्पादों और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूहों के गठन और महिलाओं के माध्यम से स्वयं से संचालन की अवधि पूरी किए जाने पर एक समूह को 30 हाज रुपये रिवॉल्विंग फंड के तौर पर दिए जाने की व्यवस्था है। चालू वित्तीय वर्ष में 14 विकास खंडों के 267 स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड की मद में 80 लाख 10 हजार रुपये होली पर उनके खातों में भेजे गए हैं। इससे समूह की महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए समूह से ही रुपये मिल जाएंगे।
समूहों की संख्या और दिए गए रुपये :
ब्लॉक : समूह : रुपये
अहिरोरी : 31 : 9,30,000

बावन : 10 : 3,00,000
बेहंदर : 15 : 4,50,000
भरावन : 19 : 5,70,000
भरखनी : 39 : 11,70,000
बिलग्राम : 9 : 2,70,000
हरपालपुर : 6 : 1,80,000
कोथावां : 12 : 3,60,000
माधौगंज : 4 : 1,20,000
पिहानी : 47 : 14,10,000
सांडी : 5 : 1,50,000
संडीला : 29 : 8,70,000
शाहाबाद : 26 : 7,80,000
टोडरपुर : 15 : 4,50,000
वर्जन
समूहों को आर्थिक तौर पर मजबूती दिए जाने से समूहों से जुड़ी महिलाओं को मजबूती मिलती है। रिवॉल्विंग फंड के रुपये समूह के खातों में भिजवा दिए गए हैं। इससे समूहों के पास अपनी बचत और रिवॉल्विंग फंड के रुपये हो जाने से महिलाएं स्थानीय उत्पाद बनाने का स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगी। महिलाओं को आर्थिक आवश्यकता के लिए किसी का मुंह ताकना नहीं पड़ेगा।-सान्या छाबड़ा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed