सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   14 more trees cut than stipulated for road widening, forest ranger suspended

Hardoi News: सड़क चौड़ीकरण में तय पेड़ से 14 ज्यादा काटे, वन दरोगा निलंबित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
14 more trees cut than stipulated for road widening, forest ranger suspended
विज्ञापन
हरदोई। बघौली प्रताप नगर चौराहा मार्ग के चौड़ीकरण को काटे गए पेड़ाें की आड़ में कुछ लोगों ने खेल कर लिया। तय संख्या से 14 पेड़ ज्यादा काट लिए गए।
Trending Videos


लगभग एक माह तक चली जांच के बाद अब क्षेत्रीय वन दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। लखनऊ मंडल की मुख्य वन संरक्षक ने यह कार्रवाई की है। निलंबित किए गए वनदरोगा को रायबरेली संबद्ध किया गया है।

बघौली-प्रतापनगर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों का कटान होना था। कुल 13 लाट में पेड़ कटने थे। पेड़ कटान की कार्रवाई से पहले छपाई की कार्रवाई भी की गई थी। हर लाट में भी बड़ी संख्या में पेड़ थे। दिसंबर में गोपनीय शिकायत हुई थी। इसमें बताया गया था कि लाट से कहीं ज्यादा पेड़ों का कटान कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिकायत पर उपखंड अधिकारी संडीला अर्चना रावत और कछौना के वन क्षेत्राधिकारी विनय सिंह जादौन ने मामले की जांच की थी।

शुरूआती जांच में बिना अनुमति के बड़ी संख्या में पेड़ों का कटान होने की बात चर्चा में आई थी। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने चुप्पी साध ली थी। अलग-अलग स्तर से कई बार हुई जांच के बाद प्रभागीय वन निदेशक जेबी शेंडे ने लखनऊ मंडल की मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह को जांच आख्या भेजी थी।

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक इसमें तय संख्या से 15 पेड़ ज्यादा काटे जाने की पुष्टि की गई थी। इसके चलते अब मुख्य वन संरक्षक ने संबंधित क्षेत्र के वन दरोगा सत्यम सिंह को निलंबित कर दिया है। उन्हें रायबरेली संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed