{"_id":"6980da4038d9255d2e0d8095","slug":"demand-to-cancel-the-murder-fir-registered-under-pressure-from-bhim-army-hardoi-news-c-213-1-hra1004-144308-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भीम आर्मी के दबाव में दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भीम आर्मी के दबाव में दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी निरस्त करने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के सरौना गांव निवासी ऑटो चालक की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पोस्टमार्टम में फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने की पुष्टि होने पर भी पुलिस ने भीम आर्मी के दबाव में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। अब आरोपियों की तरफ से लामबंदी शुरू हो गई है। सवर्ण चेतना सभा के बैनर तले जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इसमें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।
सांडी थाना क्षेत्र के सरौना निवासी रीशेंद्र ऑटो चालक थे। बीती 28 जनवरी की देर शाम मसूदपुर गांव में उनका शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला था। पोस्टमार्टम में फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई थी। इसी बीच भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने घटना को हत्या बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया था।
दबाव में आई पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर सरौना निवासी कुलदीप द्विवेदी समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। कुलदीप और उनके साथियों के खिलाफ दर्ज हुए मामले को लेकर लामबंदी हो गई है। सवर्ण चेतना सभा की छात्र इकाई के अध्यक्ष आदर्श मिश्रा के नेतृत्व में एक ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में कहा कि राजनीतिक द्वेष के कारण कुलदीप और उनके साथियों को फंसाया जा रहा है। आरोप है कि एक संगठन के लेागों ने पुलिस पर गलत दबाव बनाया और प्राथमिकी दर्ज करा दी। मांग की है कि प्राथमिकी निरस्त की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अधिवक्ता सभा के सुबोध पांडेय, जिला उपाध्यक्ष शिवमोहन शुक्ला एडवोकेट, विजय पांडेय, पुनीत दीक्षित, विमल मिश्रा, राम जी अवस्थी, संदीप अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
Trending Videos