सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Outrage over objectionable comments against Dr. Ambedkar on social media, blockade

Hardoi News: सोशल मीडिया पर डॉ. आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश, जाम लगाया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Outrage over objectionable comments against Dr. Ambedkar on social media, blockade
फोटो-11- पिहानी करावां मार्ग पर जाम लगाए भीम आर्मी के कार्यकर्ता व दलित समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
पिहानी। सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों में आक्रोश फैल गया। भीम आर्मी के तहसील इकाई के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग इटारा गांव पहुंच गए। यहां सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी की। कार्रवाई के आश्वासन पर लगभग दो घंटे बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
Trending Videos

इटारा गांव निवासी विशेष दीक्षित ने सोशल मीडिया पर डाॅ. आंबेडकर के लिए अभद्र पोस्ट डाल दी थी। इसको लेकर रोष फैल गया। इटारा गांव से लेकर पिहानी तक अनुसूचित जाति के लोग एकजुट होने लगे। भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, कामता प्रसाद, राकेश के साथ बड़ी संख्या में लोग इटारा पहुंच गए। यहां आरोपी से माफी मंगवाने की जिद करने लगे। इसी मांग को लेकर पिहानी-करावां मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर कोतवाल छोटेलाल मौके पर पहुंचे। भीम आर्मी के पदाधिकारी आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में विशेष पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। उसे हिरासत में भी ले लिया। इसके बाद जाम खोल दिया गया।

फोटो-11- पिहानी करावां मार्ग पर जाम लगाए भीम आर्मी के कार्यकर्ता व दलित समाज के लोग। संवाद

फोटो-11- पिहानी करावां मार्ग पर जाम लगाए भीम आर्मी के कार्यकर्ता व दलित समाज के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed