{"_id":"6a67992825f1e18c9b0d4f6a","slug":"17000-consumers-to-get-relief-if-the-new-line-becomes-operational-hardoi-news-c-213-1-hra1021-153868-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नई लाइन शुरू हो तो मिले 17 हजार उपभोक्ताओं को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नई लाइन शुरू हो तो मिले 17 हजार उपभोक्ताओं को राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बार बार जंफर जलने व इंसुलेटर के पंचर होने से पूरी रात बिजली की जारी रही आवाजाही
- ओवर लोड के कारण सांडी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गर्मी और उमस के बीच शहरवासी इन दिनों बिजली की अघोषित कटौती और बार-बार होने वाले फाल्ट से बेहाल हैं। क्षेत्र में ओवरलोडिंग की समस्या इस कदर बढ़ गई है कि ढीले तारों और ट्रांसफार्मरों में आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। जंफर जलने और इंसुलेटर पंचर होने से रविवार की रात लोकल कटौती के कारण सबसे ज्यादा परेशानी रही। यदि 33 केवीए की बहुप्रतीक्षित नई लाइन जल्द शुरू हो जाए, तो क्षेत्र के करीब 17 हजार उपभोक्ताओं को इस गंभीर समस्या से बड़ी राहत मिल सकती है।
विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड व गुरगुज्जा से 17 हजार बिजली उपभोक्ता जुड़े है।दोनों उपकेंद्रोें के अलावा विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड ग्रामीण भी इससे जुड़ा। विभाग की ओर से 132 केवीए मन्नापुरवा से नई 33 केवीए की बिजली लाइन बनाई गई है, तो दो उपकेंद्रों को अलग किया जा सके। मगर वह शुरू नहीं हो पा रही है। इससे तीनों उपकेंद्र ओवर लोड हैं। मौजूदा बिजली लाइन पर क्षमता से अधिक भार है। उमस बढ़ने के साथ ही एसी और कूलरों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा जाता है, जिससे मौजूदा 33 केवीए लाइन हांफने लगती है। रविवार को कई बार जंफर जलने और इंसुलेटर के पंचर होने से आपूर्ति बाधित हुई। इससे उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता पूरी रात सो नहीं पाए। नई 33 केवीए लाइन बनने के बाद भी शुरू नहीं हो पा रही है। इससे उपभोक्ता परेशान है।
वर्जन
ओवरलोडिंग के कारण ट्रिपिंग और लोकल फाल्ट की समस्या आ रही है। हमारी टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। नई लाइन के चार्जिंग का कार्य चल रहा है, जल्द उसे शुरू कर दिया जाएगा। नई लाइन के शुरू होते ही 17 हजार उपभोक्ताओं को स्थाई रूप से ट्रिपिंग से मुक्ति मिल जाएगी। - आकाश वर्मा, उपखंड अधिकारी