{"_id":"6a6798992574c06aef0d0ecf","slug":"sweltering-humidity-caused-sweating-all-day-long-while-a-torrential-downpour-in-the-evening-brought-relief-hardoi-news-c-213-1-hra1004-153897-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दिन भर उमस ने निकाला पसीना, शाम की मूसलाधार बारिश ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दिन भर उमस ने निकाला पसीना, शाम की मूसलाधार बारिश ने दी राहत
विज्ञापन
फोटो- 38- मूसलाधार बारिश के बीच जाते वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-07- शहीद उद्यान में आसमान में छाए बादलों के बीच मस्ती करते बच्चे। संवाद
फोटो- 38- मूसलाधार बारिश के बीच जाते वाहन। संवाद
- आसमान में बादल छाने के बावजूद दिन भर नहीं हुई बारिश
- 32 डिग्री अधिकतम तापमान साथ 97 प्रतिशत नमी ने बढ़ाई बेचैनी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पूरे दिन गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए शाम को हुई मूसलाधार बारिश काफी राहत लेकर आई। बीते कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही थी और उमस से लोग बेहाल थे। सोमवार की शाम को तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। पूरे दिन तो बादलों की आवाजाही से उमस बनी रही। धूप और गर्मी से बचाव करने के लिए लोग तमाम जतन करते नजर आए।
सोमवार को वैसे तो सुबह से बादल छाए रहे लेकिन बीच बीच में निकली धूप ने उमस को बढ़ा दिया। दिन भर गर्मी रही, लेकिन शाम ढलते ही मौसम ने करवट ली और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने दिनभर की उमस और गर्मी से राहत दिलाई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस की गई और मौसम सुहावना हो गया। लोग घरों की छतों और गलियों में निकलकर ठंडी हवा का आनंद लेते दिखाई दिए। बच्चों ने भी बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि तेज बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 97 प्रतिशत और शाम को 85 प्रतिशत रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन जलभराव और फिसलन जैसी समस्याओं से सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।