{"_id":"6a21b4e4f1a255bf3909c2cf","slug":"20736-candidates-will-appear-for-the-constable-exam-at-eight-centres-in-the-district-hardoi-news-c-213-1-hra1021-150908-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जिले में आठ केंद्रों पर 20,736 अभ्यर्थी सिपाही बनने के लिए देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जिले में आठ केंद्रों पर 20,736 अभ्यर्थी सिपाही बनने के लिए देंगे परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। सिपाही भर्ती परीक्षा जिले के आठ केंद्रों पर आठ, नौ और 10 जून को होगी। परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच तीन दिन की छह पालियों में 20,736 अभ्यर्थी जिले के केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
पुलिस भर्ती व प्रोन्नत बोर्ड की ओर से आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के तहत लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। शहर के आर्य कन्या महाविद्यालय सदर बाजार, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, गंगा देवी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आरआर इंटर कॉलेज, श्री वेणी माधव बालिका पीठ इंटर काॅलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
हर पाली में बैठेंगे 3,456 आवेदक
तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। प्रत्येक पाली में 3,456 आवेदक शामिल होंगे। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी। सुबह 10-12 बजे तक और शाम को तीन से छह बजे तक परीक्षा होगी। तीनों दिन कुल 20,736 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उसी के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के विशेष लेआउट तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
369 कक्ष निरीक्षक कराएंगे सुचितापूर्ण परीक्षा
परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे परीक्षा आयोजन के लिए 369 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है इसके अलावा रिजर्व में भी कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा सहायक केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के साथ भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।
परीक्षा के लिए प्रशासन के निर्देशन में तैयारी चल रही है। परीक्षा सुचितापूर्ण हो इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है। -डॉ. अरविंद कुमार पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक

Trending Videos