सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi young man died after being hit by unidentified vehicle;he worked as a contractor for a biscuit company

Hardoi: बरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, बिस्कुट कंपनी में करता था ठेकेदारी, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 05 Jun 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: हरदोई के युवक की बरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह बरेली में बिस्कुट कंपनी में ठेकेदारी करते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Hardoi young man died after being hit by unidentified vehicle;he worked as a contractor for a biscuit company
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर मजरा तिथिगांव निवासी वीरेश (34) पुत्र बदन सिंह बरेली में बिस्कुट कंपनी में ठेकेदारी करते थे। उनके पिता बादाम सिंह के मुताबिक तीन जून की रात करीब दो बजे उनका बेटा वीरेश उसके साथ काम करने वाले मैनपुरी निवासी शीलू व अमेठी रायबरेली के पंकज के साथ बाइक से अपने कमरे पर जा रहे थे।

Trending Videos

बाइक पंकज चला रहे थे। पीछे सीट पर शीलू व वीरेश बैठे थे। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से वीरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। दोनों दोस्तों ने उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहां हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही वीरेश ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन





शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजन शव घर ले आए। शुक्रवार को गांव आते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी काजोल सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बच्चे नहीं हैं। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed