सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   4,135 high school students and 2,671 intermediate students skipped the Hindi exam.

Hardoi News: हाईस्कूल के 4,135 और इंटरमीडिएट के 2,671 विद्यार्थियों ने छोड़ दी हिंदी विषय की परीक्षा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
4,135 high school students and 2,671 intermediate students skipped the Hindi exam.
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं बुधवार को शुरू हो गईं। परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनीटरिंग में सभी सीसी कैमरा पहले दिन क्रियाशील दिखाई दिए। वहीं हाईस्कूल के 4,135 और इंटरमीडिएट के 2,671 विद्यार्थियों ने हिंदी विषय की ही परीक्षा से दूरी बना ली। पहले दिन कोई भी परीक्षार्थी नकल किए जाने के आरोप में नहीं पकड़ा गया।
Trending Videos

बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को मिलाकर जिले में कुल 98,510 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें से पहले दिन दोनों कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा में 6,806 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। कक्षा 10 में 52,791 विद्यार्थी और कक्षा 12 में 43,048 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। मॉनीटरिंग सेल के नोडल शिक्षक आरके राठौर के मुताबिक, सभी 133 परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरा पहले दिन क्रियाशील रहे। कंट्रोल रूम के नोडल शिक्षक गरलवीर सिंह के मुताबिक, पहले दिन कहीं से कोई गड़बड़ी और नकल की जानकारी नहीं आई। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। उत्तरपुस्तिकाओं को डबल लॉक में सुरक्षित भंडारित कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---





हाईस्कूल की छात्रा शीवी ने बताया कि पाठ्यक्रम का अध्ययन किए जाने से परीक्षा में प्रश्नपत्र में बड़ी संख्या में सवाल उनके सही हुए हैं। पढ़ाई के साथ ही अभ्यास के चलते उनका पहला हिंदी विषय का पेपर सही हुआ है। अच्छे अंक आने की पूरी उम्मीद है।


छात्रा वैष्णवी ने बताया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम में से ही आया। इससे अभ्यास और बनाए गए नोट्स के अध्ययन से अधिकांश सवालों के जवाब देने में बहुत सोचना नहीं पड़ा और कम समय में अधिक सवालों के जवाब देने में आसानी रही। हिंदी विषय में अच्छे अंक आने की संभावना है।





इंटरमीडिएट के छात्र अब्दुल का शाम की पाली में पेपर हुआ। परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर निकले अब्दुल ने बताया कि अध्ययन और अभ्यास से हिंदी विषय की परीक्षा में सवालों के जवाब देने में दिक्कतें नहीं आईं।





छात्र अभिषेक कुमार ने बताया कि हिंदी विषय के प्रश्नपत्र में पढ़े हुए सवाल आए। इससे अध्ययन और अभ्यास में याद किए गए जवाबों को लिखने में आसानी रही और अच्छे अंक आने की उम्मीद है।





अभिभावक अरुण अवस्थी ने बताया कि परीक्षा को लेकर कुछ माह पहले पुत्र में तनाव दिखाई दिया, तो उन्होंने समझाया और तनावमुक्त रहकर पाठ्यक्रम का अभ्यास किए जाने की सलाह दी। इसके बाद पढ़ाई के लिए रात और सुबह का समय तय करते हुए अभ्यास किया। इससे परीक्षा में बेहतर अंक आने की आस है।





राकेश रस्तोगी ने बताया कि बिटिया इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही है। बुधवार से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए बिटिया को शुरू से ही तनावमुक्त और टाइमटेबल बनाकर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। इसका अनुसरण करने से परीक्षा को लेकर बिटिया में न तो तनाव दिखा और न ही पाठ्यक्रम को याद किए जाने के प्रति कोई संशय दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed