{"_id":"6995f9d121f6da19470e2154","slug":"pm-svanidhi-scheme-239-applicants-await-loan-disbursement-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-145153-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम स्वनिधि योजना : 239 आवेदकों को ऋण मिलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम स्वनिधि योजना : 239 आवेदकों को ऋण मिलने का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। रेहड़ी-पटरी वालों के लिए चलाई जा रही केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम स्वनिधि योजना में पंजाब नेशनल बैंक रोड़ा अटका रही है। बैंक की कथित कार्यशैली छोटे व्यापारियों के सपनों पर पानी फेर रही है। नगर पालिका ने बैंक प्रबंधक को पत्र लिखकर नाराजगी जताई।
अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने इस संबंध में बताया कि नगर के बड़ा चौराहा स्थित बैंक फैसिलिटेशन सेंटर (बीसी) से जुड़े लगभग 178 खाताधारकों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। इस पर बैंक को कभी कोई आपत्ति नहीं थी लेकिन अब नगर की ममता देवी पत्नी रामशंकर और उनके जैसे 49 अन्य वेंडर्स पिछले दो महीनों से बैंक के चक्कर काट रहे हैं पर उन्हें ऋण नहीं दिया जा रहा है। ईओ के मुताबिक बैंक का तर्क है कि खाते बीसी से संचालित हैं इन्हें ग्राम अंयारी स्थित बैंक शाखा में खुलवाया जाए जबकि नियमतः इन्हीं खातों पर पहले ऋण दिए जा चुके हैं। संबंधित वेंडर्स महीनों से ऋण की आस लगाए बैठे हैं। अब तक तीनों किस्तों के कुल 1579 आवेदकों में से 239 आवेदक ऋण मिलने के इंतजार में हैं।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बैंक प्रबंधक को भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि अपर जिलाधिकारी को भी भेजी गई है। अगली बैठक में इस पर चर्चा कर समस्या का समाधान कराया जाएगा ताकि पात्र लोगों तक योजना का सीधा लाभ पहुंच सके। इस संबंध में पंजाब नेशनल बैंक अयारी के शाखा प्रबंधक अतुल दीक्षित ने कहा कि किसी लाभार्थी को मना नहीं किया गया है। पोर्टल पर जो आवेदन नजर नहीं आ रहे हैं वही लंबित हैं। मामला अब तक संज्ञान में भी नहीं था। अब पता चला है तो आवेदनों का निस्तारण एक पखवाड़े के अंदर करा दिया जाएगा। (संवाद)
कैशबैक, क्रेडिट कार्ड और अन्य योजनाओं का लाभ
योजना का उद्देश्य वेंडर्स को आर्थिक मदद देना और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देना है। इसलिए ऑनलाइन लेनदेन करने वाले लाभार्थियों को 12 फीसद तक का कैशबैक दिया जा रहा है। जो लाभार्थी दूसरी या तीसरी किस्त का समय पर भुगतान कर देते हैं उन्हें 30,000 की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड भी प्रदान किया जाएगा। साथ ही आठ अन्य योजनाओं को भी इससे जोड़कर लाभार्थियों को फायदा पहुंचाया जाएगा।
Trending Videos