{"_id":"69ee48440e2f88041c0dbb4f","slug":"494-trainees-became-soldiers-the-parade-showed-a-balance-of-discipline-and-enthusiasm-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-148732-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 494 प्रशिक्षु बन गए सिपाही, परेड में दिखा अनुशासन और उत्साह का समन्वय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 494 प्रशिक्षु बन गए सिपाही, परेड में दिखा अनुशासन और उत्साह का समन्वय
विज्ञापन
फोटो-01-परेड का निरीक्षण करते एडीजी प्रवीण कुमार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। अब वे रिक्रूट नहीं रहे। वह पुलिस कर्मी हो गए हैं। पिछले नौ माह तक पुलिस लाइन में प्रशिक्षण लेने वाले 494 युवाओं की पासिंग आउट परेड रविवार सुबह हुई। पुलिस लाइन मैदान में हुई परेड की सलामी अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार ने ली। इस दौरान उन्होंने आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्य परायणता का पाठ पढ़ाया।
गत वर्ष हुई सिपाही भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों का नौ माह का प्रशिक्षण यहां पुलिस लाइन में चल रहा था। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने चयनित अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद रविवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में नवनियुक्त पुलिस कर्मियों ने कदमताल और शस्त्र पकड़ने के साथ ही अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार ने कहा कि अधिकार के साथ कर्तव्य भी आते हैं। अनुशासन बेहद जरूरी है। कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक ने नवनियुक्त कर्मचारियों को प्रेरित किया।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सभी आरक्षियों को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ दिलाई। इससे पहले एसपी ने प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अपर पुलिस महानिदेशक ने परेड की टोलियों का निरीक्षण कर सलामी भी स्वीकार की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम, सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण, सीओ सिटी अंकित मिश्रा, सीओ प्रभा पटेल भी मौजूद रहीं।
मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुना
लखनऊ में भी रविवार को पासिंग आउट परेड हुई। वहां मुख्यमंत्री योगी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री का संबोधन सुनवाने की व्यवस्था पुलिस लाइन में की गई थी। पासिंग आउट परेड के कार्यक्रम में ही मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण भी सुनाया गया।
कुदरत ने पिता को छीना, मां ने घर संभाला, बेटा अब बन गया पुलिस वाला औरैया में एक गांव है घसहरा। यहां के रहने वाले अनवार अली के पास पांच बीघा खेती थी। अब से छह साल पहले वह बीमार पड़े। एक साल तक उपचार चला लेकिन जान नहीं बची। इलाज में मां रुखसाना को लगभग तीन बीघा जमीन बेचनी पड़ गई। इसके बाद इकलौती बेटी अफसाना की शादी करनी थी। ऐसे में दो बीघा जमीन फिर बेचनी पड़ी। इस सबके बीच अनवर का बेटा अमन अली धीरे-धीरे लेकिन लगन के साथ पढ़ाई करता रहा। बीएससी की पढ़ाई किसी तरह पूरी की और फिर सिपाही भर्ती की परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफल हो गया। रविवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में बेटे को वर्दी में देख रुखसाना भावुक हो गईं। अमन ने कहा कि कठोर और विपरीत परिस्थितियों में मां ने जो कुछ किया वह एक मां ही कर सकती है। पासिंग आउट परेड में उनके सभी परिजन मौजूद रहे। मां को भरोसा है कि बेटा ईमानदारी से काम करेगा और अब परिवार को संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X