सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sweated in the sun for a job, even removed bangles

Hardoi News: नौकरी के लिए धूप में बहाया पसीना, चूड़ियां तक उतारीं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sweated in the sun for a job, even removed bangles
फोटो-13- होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्र के बाहर महिला अभ्यार्थी की चूड़ियां उतरवाती पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
हरदोई। होमगार्ड बनने की चाह में रविवार को भीषण गर्मी में आवेदक परेशान रहे। धूप में घंटों लाइन के बाद केंद्र पर प्रवेश मिला। केंद्र के आसपास आवेदक छांव तलाशते रहे। वहीं परीक्षा से पूर्व महिलाओं को चूड़ियां तक उतारनी पड़ीं। सभी 10 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
Trending Videos




रविवार को भी दो पालियों में लिखित परीक्षा हुई। केंद्रों पर प्रथम पाली में सुबह से आवेदकों की भीड़ थी। सघन तलाशी के बाद आवेदकों को प्रवेश दिया जा रहा था। इसलिए केंद्रों पर आवेदकों की लंबी लाइन लग गई। सुबह नौ बजे से प्रवेश शुरू हुआ। प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे तक रही। परीक्षा के दौरान उनके साथ आए सहयोगी भीषण धूप में छांव तलाशते रहे। वहीं द्वितीय पाली के लिए आवेदक केंद्र पर 12 बजे के बाद से एकत्रित होने लगे थे। केंद्र पर एक बजे से प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान केंद्र के आसपास की दुकानों को बंद करा दिया गया। केंद्र पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर थी पाबंदी
परीक्षा केंद्रों पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व ऐसी सामग्री ले जाने पर पाबंदी थी जिसमें कोई संदेह हो। एक परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान महिला आवेदकों की चूड़ियां भी उतरवा दी गईं। चूड़ियों के उतारने से महिला आवेदक असहज दिखीं।


शांतिपूर्वक परीक्षा होने का दावा
केंद्र व्यवस्थापकों के अनुसार सभी 10 केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्वक हुईं। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहें। अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। केंद्रों से कोई भी समस्या सामने न आने का दावा किया गया।

फोटो-13- होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्र के बाहर महिला अभ्यार्थी की चूड़ियां उतरवाती पुलिसकर्मी। 

फोटो-13- होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्र के बाहर महिला अभ्यार्थी की चूड़ियां उतरवाती पुलिसकर्मी। 

फोटो-13- होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्र के बाहर महिला अभ्यार्थी की चूड़ियां उतरवाती पुलिसकर्मी। 

फोटो-13- होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्र के बाहर महिला अभ्यार्थी की चूड़ियां उतरवाती पुलिसकर्मी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed