{"_id":"69ee50b1007fa924f00a9256","slug":"hardoi-vehicle-strikes-husband-of-female-bjp-leader-standing-near-dhaba-dies-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: ढाबे किनारे खड़े महिला भाजपा नेता के पति को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: ढाबे किनारे खड़े महिला भाजपा नेता के पति को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव कटरा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी के पास ढाबे के बाहर खड़े महिला भाजपा नेता के पति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शव के पास मिली डायरी में दर्ज नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। रविवार सुबह हुई घटना का पता चलते ही परिजन बिलख पड़े।
Trending Videos
सवायजपुर कस्बा निवासी ममता वाजपेयी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। उनके पति सच्चिदानंद वाजपेयी उर्फ पप्पू (55) रविवार सुबह बाइक से अमिरता गोशाला जा रहे थे। पुत्र केशव ने बताया कि कन्हारी गांव के पास स्थित एक ढाबे पर चाय पीने के बाद वह सड़क किनारे बाइक के पास खड़े थे। इस दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ढाबा संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। उनके पास से मिली डायरी में दर्ज नंबरों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर बिलख पड़े। पत्नी बदहवास हो गईं। परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना का पता चलने पर ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कमेंट
कमेंट X