सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Neglect of payment system, three ADOs summoned for reply

Hardoi News: भुगतान में व्यवस्था की अनदेखी, तीन एडीओ से जवाब तलब

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Neglect of payment system, three ADOs summoned for reply
फोटो 25: 25 अप्रैल के अंक में प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम पंचायतों में ई-ग्राम स्वराज पर गेटवे पोर्टल के बाहर से भुगतान को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। पंचायतीराज निदेशालय ने नाराजगी जाहिर की है। डीपीआरओ ने पंचायत सचिवों की मनमानी पर अंकुश और निगरानी में लापरवाही पर तीन सहायक विकास अधिकारी पंचायत से जवाब तलब किया है।
Trending Videos




गांवों के विकास और खरीदारी के लिए पंचायतीराज विभाग के माध्यम से मिलने वाले रुपयों के खर्च का हिसाब-किताब रखना होता है। विभाग ने इसके लिए ई-ग्राम स्वराज पर गेटवे पोर्टल दिया है। पोर्टल को कंप्यूटर पर संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत सचिवालय से मैप्ड किया गया है। इससे इसके अतिरिक्त दूसरे स्थान से किए जाने वाले भुगतान गेटवे के बाहर प्रदर्शित होने लगते हैं और मिसमैच की श्रेणी में चले जाते हैं। गेटवे पोर्टल के बाहर से किए गए भुगतान से जुड़ी खबर अमर उजाला ने 25 अप्रैल के अंक में ‘सचिवों की मनमानी, 30 लाख का गेटवे के बाहर से भुगतान’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का अधिकारियों ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने गेटवे के बाहर से किए जाने वाले और मिसमैच भुगतान पर कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने विकास खंड अहिरोरी, बावन और भरावन के सहायक विकास अधिकारी पंचायत से जवाब तलब किया है। तीन दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगे हैं। बताया कि मिसमैच भुगतान पर अहिरोरी की ग्राम पंचायत गोपार के ग्राम विकास अधिकारी कृपाल सिंह, भरावन की ग्राम पंचायत छावन के ग्राम विकास अधिकारी सुशील पाल, बावन की ग्राम पंचायत बाजपुर नकटौरा के ग्राम विकास अधिकारी गौरव जगदीश मिश्र की एक वेतन वृद्धि अस्थायी रूप से बाधित किए जाने की संस्तुति डीडीओ से की है। वहीं भरावन की ग्राम पंचायत इंटौजा शिवपुरी की ग्राम पंचायत अधिकारी निधि यादव और टड़ियावां की ग्राम पंचायत अधिकारी पूनमराज वर्मा और अर्चना पाठक की एक-एक अस्थायी वेतन वृद्धि पर रोक भी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article