सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Toilets will be built for more than 15,000 families with Rs 18 crore.

Hardoi News: 18 करोड़ से 15 हजार से अधिक परिवारों के बनवाए जाएंगे शौचालय

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Toilets will be built for more than 15,000 families with Rs 18 crore.
विज्ञापन
हरदोई। गांवों को साफ-सुथरा बनाने के साथ ही खुले में शौच मुक्त बनाया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में 1,293 ग्राम पंचायतों में 15,602 परिवारों में 18,72,22,400 रुपये खर्च कर शौचालय बनवाए जाएंगे। पंचायतीराज विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू करा दी है। पात्र परिवारों के साथ ही आवास योजना के लाभार्थियों को शौचालय बनवाए जाने के लिए प्रोत्साहन के रूप में 12,000 रुपये दिए जाएंगे।
Trending Videos


गांवों को साफ-सुथरा और लोगों को व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। पंचायतीराज विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में 15,602 परिवारों को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य रखा है। वहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को भी व्यक्तिगत शौचालय उपलब्ध कराए जाएंगे। आवास योजना के लाभार्थियों के अलावा अन्य लाभार्थियों के चयन के लिए पात्रता के अनुसार सर्वे कर परिवारों को चिह्नित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचायतीराज निदेशालय की तरफ से हरदोई सहित जिलों के शौचालय बनवाए जाने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिले में पात्र परिवारों को चिह्नित किए जाने की प्रक्रिया सहायक विकास अधिकारी पंचायत के माध्यम से कराई जाएगी। इसमें स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के खंड प्रेरकों को भी लगाया जाएगा।



गांवों में वंचित परिवारों के साथ ही आवास योजना के लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय बनवाए जाने के लिए 12,000 रुपये प्रोत्साहन में दिए जाते हैं। यह रुपये दो बार में मिलते हैं। शौचालय बनवाकर इसकी फोटो को भी ऑनलाइन फीड कराया जाता है। शौचालय न बनवाए जाने पर संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई और परिवार से वसूली भी कराई जाती है। -विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed