सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A couple riding a moped was hit by a vehicle, the husband died.

Hardoi News: मोपेड सवार दंपती को वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
A couple riding a moped was hit by a vehicle, the husband died.
विज्ञापन
पत्नी घायल, सवायजपुर कस्बे के पास हुई घटना
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सवायजपुर। इकलौते बेटे की होने वाली पत्नी के घर होली मिलकर लौट रहे मोपेड सवार दंपती को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सवायजपुर कस्बे के पास गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन में हुई घटना में सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। पत्नी घायल है।
शाहजहांपुर जनपद के कलान थाना क्षेत्र के औरंगाबाद उदयपुर निवासी राजेश (55) सेना से सेवानिवृत्त थे। पुत्र अमित ने बताया कि पिता, मां बीना (50) के साथ मोपेड से शुक्रवार को हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव गए थे। सिरसा में हेमराज की बेटी से राजेश ने अपने बेटे अमित की शादी तय कर रखी थी। होने वाले रिश्तेदारों से होली मिलकर दंपती शाम को वापस गांव जा रहे थे। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में सवायजपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर मोपेड में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी सवायजपुर ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीना का उपचार चल रहा है। मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और दो विवाहित पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed