{"_id":"6a55221dead81061eb0a0bb8","slug":"a-digital-library-will-be-set-up-in-begamganj-at-a-cost-of-41-lakh-hardoi-news-c-213-sknp1042-153064-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बेगमगंज में 41 लाख से स्थापित होगी डिजिटल लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बेगमगंज में 41 लाख से स्थापित होगी डिजिटल लाइब्रेरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सामान्य ज्ञान के लिए बेगमगंज में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मिलने जा रही है। बेगमगंज में करीब 41 लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी की स्थापना कराई जा रही है।
बेगमगंज में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से क्षेत्र के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आसानी होगी। यहां पर बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। बेगमगंज में पंचायत भवन के पास ही डिजिटल लाइब्रेरी भवन को बनवाया जा रहा है। नीति आयोग की पहल पर यह लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगी। करीब 1,100 वर्ग फीट क्षेत्रफल में इस लाइब्रेरी को बनवाने की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को मिली है। यहां पर छात्रों को निशुल्क पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।
डिजिटल लाइब्रेरी में छात्रों को पढ़ाई के लिए शांत वातावरण के साथ ही आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। लाइब्रेरी में 50 टेबल की व्यवस्था की जाएगी ताकि अधिक संख्या में छात्र एक साथ बैठकर अध्ययन कर सकें। लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, इंटरनेट सुविधा और डिजिटल अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध रहेगी। ब्लॉक प्रमुख आरती गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई के संसाधनों की कमी को देखते हुए डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कराई जा रही है।