{"_id":"6a5521c8514c060bdd04f5b5","slug":"case-registered-against-two-quacks-in-connection-with-elderly-mans-death-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-153074-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बुजुर्ग की मौत के मामले में दो झोलाछाप पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बुजुर्ग की मौत के मामले में दो झोलाछाप पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बक्खापुरवा निवासी बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपी झोलाछाप हैं। इनके अस्पताल में ही बुजुर्ग का शव शुक्रवार रात मिला था। दोनों पर गलत इलाज करने का आरोप है। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर खून के नमूने लिए गए हैं।
बक्खापुरवा निवासी राम कुमार (71) खेती करते थे। हाथ-पैर में दर्द होने पर वह दोपहर बाद हजरतपुर रोड स्थित झोलाछाप के अस्पताल दवा लेने गए थे। देर शाम तक वापस घर न पहुंचने पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां उनका शव मिला। दावा है कि गलत इलाज के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार शाम शव का पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हुई इसलिए विसरा सुरक्षित किया गया और खून के नमूने भी लिए गए हैं। मृतक के पुत्र आशीष की शिकायत पर अस्पताल संचालक बेरिया नजीरपुर निवासी कल्याण उर्फ टेशू और कोकटमऊ निवासी हरिओम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिक मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले में गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।