फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The elderly man died after a broken rib pierced his lung.

Hardoi News: पसली टूटकर फेफड़े में घुस जाने से हुई थी बुजुर्ग की मौत

Mon, 13 Jul 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The elderly man died after a broken rib pierced his lung.
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ईसेपुर में चकरोड के विवाद के दौरान ग्राम प्रधान के ताऊ की मौत होने का मामला उलझ गया है। दरअसल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसली टूटकर फेफड़े में घुस जाने और खून जम जाने के कारण मौत की बात सामने आई है। हालांकि शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

ईसेपुर निवासी राजेंद्र सिंह यादव (70) खेती करते थे। गांव में चकरोड को लेकर विवाद चल रहा है। शिकायत की जांच के सिलसिले में लेखपाल मनोज कनौजिया रविवार शाम चकरोड देखने गए थे। इस दौरान गांव निवासी चकरोड़ पर कब्जे के आरोपी दो लोगों के साथ ही राजेंद्र भी मौजूद थे। इसी दौरान राजेंद्र वहीं गिर गए थे और उनकी मौत हो गई थी। मृतक के भतीजे संदीप यादव उर्फ रारा ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने रॉड से हमला कर हत्या किए जाने का आरोप गांव के पांच लोगों पर लगाया था।
विज्ञापन

सीएचसी में शव ले जाने पर चोट के कोई निशान नहीं मिले, तो पुलिस ने पैनल और वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम में राजेंद्र की मौत पसली टूटकर फेफड़े में घुस जाने और खून जम जाने के कारण होने की बात सामने आई है। नाम न छापने के अनुरोध पर चिकित्सकों का कहना है कि आम तौर पर गिर जाने के दौरान पसली टूटकर फेफड़े में घुस जाती है। हत्या की बात फिलहाल इसलिए नहीं कही जा सकती,क्योेंकि शव पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आशंका है कि चकरोड़ में गिर जाने से बुजुर्ग की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मृतक के बेटे ने पुलिस से की शिकायत
मृतक के पुत्र विनोद कुमार यादव ने सोमवार देर शाम पुलिस से शिकायत की है। इसमें रास्ते के निकास को लेकर गांव के ही पांच लोगाें पर बुजुर्ग की हत्या का आरोप लगाया है। दावा है कि पीट पीटकर हत्या की गई है। आरोपियों में दो सगे भाई और उनके बेटे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed