सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A pickup hit an innocent child crossing the road.

Hardoi News: सड़क पार कर रहे मासूम को पिकअप ने मारी टक्कर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
A pickup hit an innocent child crossing the road.
विज्ञापन
कछौना। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर भिरीघाट गांव के पास मंगलवार रात सड़क पार कर रहे एक छह वर्षीय मासूम को पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद भाग रहे वाहन चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
Trending Videos

कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव जसमारा निवासी नंदराम की पत्नी शैलेंद्री अपने छह वर्षीय पुत्र अभय के साथ मंगलवार को कछौना के भिरीघाट गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। रात के समय मां-बेटे सड़क पार कर रहे थे तभी लखनऊ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने बच्चे को टक्कर मार दी। इससे बच्चा कई फीट दूर जा गिरा। लहूलुहान बच्चे को लेकर परिजन निजी अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने दोनों पैर टूटने की बात बताई। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भागने की फिराक में था लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed