{"_id":"69ab26fc8ab070ed0e05a36c","slug":"after-the-wife-the-husband-also-died-in-a-road-accident-hardoi-news-c-213-1-hra1006-145961-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सड़क हादसे में पत्नी के बाद पति ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सड़क हादसे में पत्नी के बाद पति ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-10- लज्जाराम। फाइल फोटो
फोटो-33- चक गांव में अंतिम संस्कार से पहले रोते-बिलखते दंपती के परिजन। स्रोत: स्वयं
- देहात कोतवाली क्षेत्र के भूरा टीकुर के पास बृहस्पतिवार को पलटा था ऑटो
- चक गांव में शुक्रवार को एक साथ हुआ दंपती के शवों का अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
हरदोई। पिहानी मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र के भूरा टिकुर के पास सड़क हादसे में पत्नी के बाद घायल पति की लखनऊ में मौत हो गई। शुक्रवार को चक गांव में दोनों शवों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। गांव वाले परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते रहे।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नन्हे के मजरा चक निवासी लज्जाराम (50) खेती करते थे। बृहस्पतिवार को लज्जाराम पत्नी सुमिला के साथ सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम ककरैया में साले की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। दोनों बनियानीपुरवा निवासी रवि के ऑटो पर बैठे थे। ऑटो में चालक समेत सात लोग सवार थे। हरदोई-पिहानी मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूरा टिकुर के पास चालक को झपकी आ गई थी। इसमें ऑटो अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पेड़ से टकरा गया। ऑटो सवार सभी सात लोग घायल हो गए थे। मेडिकल कॉलेज में सुमिला को मृत घोषित कर दिया गया था। लज्जाराम के साथ ही ऑटो में सवार पिहानी के मिश्राना निवासी अभय और उनकी पत्नी खुशी को लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान लज्जाराम की मौत हो गई। वहीं उनका पोस्टमार्टम हुआ। शुक्रवार को यहां सुमिला का पोस्टमार्टम हुआ। दोपहर के समय पति-पत्नी के शवों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। लज्जाराम के परिवार में तीन पुत्र रामलड़ैते, रामकृपाल, अमित और एक पुत्री रीता है। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव कि मामला संज्ञान में है। परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos