{"_id":"6a397f0cf8d0ed8d9709d5b1","slug":"agreement-broken-950-sakhi-workers-left-unemployed-hardoi-news-c-213-1-hra1001-151907-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: टूटा करार...950 बीसी सखी बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: टूटा करार...950 बीसी सखी बेरोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिनो पेमेंट बैंक की डिवाइस के सही ढंग से काम न करने पर शासन ने करार किया समाप्त
बीसी सखी गांवों में लोगों को उपलब्ध कराती थीं बैंकिंग सेवाएं, मिलता था कमीशन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जमा-भुगतान और उपभोक्ताओं की गोपनीयता में सेंध की आशंका पर फिनो पेमेंट बैंक की डिवाइस पर शासन ने रोक लगा दी है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और आरबीआई की रोक के बाद फिनो पेमेंट बैंक से करार को समाप्त कर दिया गया। इससे स्वयं सहायता समूह की 950 बीसी सखी बेरोजगार हो गईं हैं।
गांवों में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली बैंक कॉरेस्पोंडेंट सखी (बीसी सखी) इन दिनों बेरोजगार हो गईं हैं। बीसी सखी को गांव में बैंकिंग सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए फिनो पेमेंट बैंक की एल-वन श्रेणी की डिवाइस दी गई थी। एल-वन श्रेणी की डिवाइस शुरुआत में तो ठीक-ठाक चली लेकिन बाद में न तो डिवाइस ठीक प्रकार से चली और न ही उपभोक्ताओं की सुरक्षा की कोई गारंटी रह गई। उपभोक्ताओं के गोपनीय डेटा की सुरक्षा में सेंध की आशंका भी बन गई थी। इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने एल-वन श्रेणी की डिवाइस के उपयोग पर रोक लगा दी।
आरबीआई की रोक और डिवाइस के सही प्रकार से काम न करने पर शासन स्तर से फिनो पेमेंट बैंक का अनुबंध समाप्त कर दिया गया। इससे फिनो बैंक की डिवाइस से जमा-भुगतान पर रोक लगा दी गई। फिनो पेमेंट बैंक की डिवाइस पर रोक लगने के बाद से जिले की करीब 950 बीसी सखी बेरोजगार हो गईं हैं।
विज्ञापन
वर्जन
बीसी सखी को शासन स्तर पर हुए करार के क्रम में जिले में फिनो पेमेंट बैंक की एल-वन डिवाइस दी गई थी। डिवाइस में कमियों के चलते इसके उपयोग पर रोक लगा दी गई है। इससे बीसी सखी इन दिनों जमा-भुगतान आदि बैंक की सेवा और सुविधाएं ग्रामीणों को उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं। जल्द ही इसके समाधान की उम्मीद है।- कमलेश कुमार, स्वतः रोजगार उपायुक्त
क्या है फिनो पेमेंट्स बैंक
फिनो पेमेंट्स बैंक एक प्रमुख डिजिटल बैंक है जो दूरदराज के इलाकों में पड़ोसी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है। यह देश का पहला भुगतान बैंक है जो स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध हुआ है और इसे स्मॉल फाइनेंस बैंक में बदलने की भी मंजूरी मिली है। इस बैंक में शून्य-बैलेंस बचत खाते की सुविधा है। साथ ही ग्राहक घर बैठे वीडियो केवाईसी के माध्यम से मिनटों में अपना खाता खोल सकते हैं। इसमें स्कैन एंड पे, मनी ट्रांसफर, बिल भुगतान और ऑटो-जेनरेटेड यूपीआई आईडी जैसी मुफ्त डिजिटल सुविधाएं शामिल हैं। बैंक का मुख्य फोकस उन क्षेत्रों में सेवाएं देना है जहां पारंपरिक बैंकिंग की पहुंच कम है।