सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Students of PM SHRI schools will receive a transport allowance.

Hardoi News: पीएम श्री स्कूलों के छात्रों को मिलेगा परिवहन भत्ता

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Students of PM SHRI schools will receive a transport allowance.
विज्ञापन
- विद्यालय से पांच किमी से ज्यादा दूरी से आने वाले विद्यार्थियों को दिया जाएगा लाभ

- प्रत्येक शैक्षिक सत्र में दिए जाएंगे छह हजार रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। पीएम श्री राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। इन विद्यालयों में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों को स्कूल आवागमन के लिए परिवहन भत्ता दिया जाएगा।
भत्ता उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा जिनका घर विद्यालय से पांच किलोमीटर से ज्यादा दूर है। हर शैक्षिक सत्र में छह हजार रुपये प्रति विद्यार्थी के हिसाब से भत्ता दिया जाएगा। इससे पीएम श्री राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में टड़ियावां और खसरौल में पीएम श्री विद्यालय हैं। राजकीय इंटर कॉलेज टड़ियावां और पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माॅडल इंटर कॉलेज खसरौल पीएम श्री विद्यालय के रूप में संचालित हैं। यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को परिवहन भत्ता दिया जाएगा। भत्ता दिए जाने के लिए 15 जुलाई तक सभी विद्यार्थियों का ब्योरा शासन ने मांगा है।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि चालू शैक्षिक सत्र से ही परिवहन भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना और बजट की स्वीकृति शासन स्तर से हो चुकी है। धनराशि विद्यार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों का वही बैंक खाता मान्य होगा जो आधार से लिंक हो। बजट जारी करने से पहले आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन भी कराया जाएगा।

वर्जन

शासन व विभाग की ओर से ट्रांसपोर्ट सुविधा प्रदान करने से निश्चित तौर पर पीएम श्री राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ेगी और लंबी दूरी के कारण पढ़ाई छूटने की समस्या से राहत मिलेगी।-डॉ. दिनेश कुमार, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed