{"_id":"6a397e38b0a25d129f022a67","slug":"farmers-received-compensation-lower-than-the-circle-rate-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-151897-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किसानों को सर्किल रेट से कम मुआवजा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किसानों को सर्किल रेट से कम मुआवजा मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो-08- भाकियू की पंचायत में बोलते राज बहादुर सिंह यादव। संवाद
- भाकियू की मासिक पंचायत में उपाध्यक्ष ने जांच की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की मासिक पंचायत सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरनास्थल पर हुई। पंचायत में उठे मुद्दों को लेकर पांच सूत्री ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष राज बहादुर सिंह यादव ने पंचायत के दौरान कहा कि औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए किसानों ने अपनी भूमि का बैनामा यूपीडा के पक्ष में किया है। दावा है कि भुगतान सर्किल रेट से कम किया गया है। इसकी जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। पूर्व में अलग-अलग गांवों में किए गए पट्टों को निरस्त किए जाने का आरोप लगाते हुए ऐसा न किए जाने की मांग की गई है।
नलकूपों के लिए बनाई गई नई लाइनों से दिन में एक साथ 12 घंटा बिजली उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन में हैं। खेत की मिट्टी लाते समय किसानों पर कार्रवाई न किए जाने की मांग भी उन्होंने की है। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार को दिया गया है। पंचायत में जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह, महासचिव बलवीर राजवंशी, गवर्नर सिंह, सुरेश चंद्र, विनय यादव आदि मौजूद रहे।