सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Data from the first phase will determine the scope of work for the second.

Hardoi News: पहले चरण के आकड़े तय करेंगे दूसरे के लिए कार्यक्षेत्र

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Data from the first phase will determine the scope of work for the second.
विज्ञापन
- दूसरे चरण की जनगणना में परिवार के सदस्यों का जुटाया जाएगा ब्योरा

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जनगणना-2027 के पहले चरण का काम पूरा हो गया है। पहले चरण के आकड़ों के सार्वजनिक होने का सभी को इंतजार है। आकड़ों को केंद्र सरकार की तरफ से सार्वजनिक किया जाएगा। उन्हीं आकड़ों के आधार पर दूसरे चरण की जनगणना के लिए व्यवस्थाएं जुटाईं और तैयारियों को पूरा किया जाएगा।
जनगणना के प्रथम चरण के काम को पूरा कराए जाने के लिए जिले में 7,712 हॉउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) बनाए गए थे। वहीं जिले में 18 चार्ज अधिकारी (प्रगणक) नामित करते हुए क्षेत्र तय किए गए थे। चार्ज अधिकारी वार पहले चरण के डाटा के प्रकाशन होने के बाद ही दसरे चरण के लिए एचएलबी क्षेत्र का निर्धारण किया जाएगा। ताकि दूसरे चरण की जनगणना का काम भी पहले चरण की भांति समय से पूरा कराया जा सके। वैसे प्रथम चरण के काम को जिले में तय समय से पहले ही पूरा करा लिया गया था। इससे पहले चरण में जिले को प्रदेश में छठा स्थान और मंडल में अव्वल स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना निदेशालय के जिला प्रभारी विनय कुमार वर्मा ने बताया कि जनगणना-2027 का काम चल रहा है। जनगणना में कई आकड़ों को गोपनीय भी रखा जाता है, इससे तमाम जानकारियों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। बताया कि भारत सरकार की तरफ से पहले चरण के आकड़ों को सार्वजनिक किए जाने के बाद ही दूसरे चरण के लिए एचएलबी का निर्धारण किया जाएगा। दूसरे चरण का काम तीन सप्ताह में पूरा कराया जाना है। इसलिए भारत सरकार की तरफ से आकड़ों को जारी किए जाने इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

एचएलबी के बारे में जानें
यह जनगणना कार्य को व्यवस्थित करने के लिए बनाया गया एक छोटा भौगोलिक क्षेत्र या गांवों/वार्डों का समूह होता है। एक एचएलबी में लगभग 120 से 150 घर या 600 से 800 की आबादी शामिल होती है ताकि एक प्रगणक तय समय में सटीकता से डेटा जुटा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed