सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Beam collapses at under-construction bridge; two workers injured.

Hardoi News: निर्माणाधीन पुल पर रखी जा रही बीम गिरी, दो मजदूर घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Beam collapses at under-construction bridge; two workers injured.
विज्ञापन
फोटो 21: एनएच-731 पर सैदपुर के पास शारदा नहर पर निर्माणाधीन पुल की गिरी बीम। संवाद

- एनएच-731 पर सैदपुर के पास शारदा नहर पर बनवाया जा रहा है फोर लेन पुल
- मशीन से करीब 40 मीटर लंबाई की बीम को पिलर पर रखवाने के दौरान हादसा
- घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया, एक मजदूर शाहजहांपुर का रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पहले इटावा में चंबल पुल पर दरार, फिर सागर हाईवे पर ओवरब्रिज की स्लैब टूटी अब हरदोई में एनएच-731 पर निर्माणाधीन पुल के पिलर पर रखी जा रही बीम गिर गई। हफ्ते भर के अंदर हुईं तीन घटनाएं कार्यदायी संस्था के साथ ही प्रशासन के जिम्मेदारों को भी सवालों के घेरे में खड़ा करती हैं।
एनएच-731 पर निर्माणाधीन पुल के पिलर पर बीम रखते समय कार्यदायी संस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई। पिलर पर रखी जा रही बीम गिर गई। बीम की चपेट में आकर दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर डीएम-एसपी राहत बचाव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे में मजदूरों के दबे होने की आशंका पर अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में मलबा हटवाया। हालांकि अन्य किसी मजदूर को चोट न आने की बात सामने आई। डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों से जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

एनएच-731 पर हरदोई-शाहजहांपुर के मध्य सैदपुर के पास शारदा नहर पर एक सिंगल लेन और दो पुल दो-दो लेन के बने हुए हैं। एनएचएआई ने सड़क को सीधा किए जाने के उद्देश्य से चार लेन का पुल बनवाना शुरू किया है। यह पुल दो लेन के दोनों पुलों के ऊपर बनवाया जा रहा है। रोज की भांति सोमवार को भी पुल पर काम चल रहा था। जैसा कि बताया गया कि आरसीएल हरदोई प्राइवेट लि. की टीम काम करा रही है। टीम की देखरेख में चल रहे काम में पहले से तैयार की गई करीब 40 मीटर लंबी बीम को पिलर पर रखा जा रहा था।
मशीनों के माध्यम से रखी जा रही बीम के दौरान मौके पर कुल पांच श्रमिक थे। दो श्रमिक पिलर पर थे। मशीन से बीम रखे जाने के दौरान एक तरफ पिलर पर बीम को रखवा लिया गया था, लेकिन दूसरे पिलर पर बीम रखे जाने के दौरान गिर गई। बीम की चपेट में आने से शाहाबाद के भदासी निवासी राजेश (32) और शाहजहांपुर जनपद के सिंधौली निवासी राहुल (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को टोडरपुर स्वास्थ्य ले जाया गया, वहां से मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर होने हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डीएम अनुनय झा, एसपी एके मीणा, शाहाबाद एसडीएम एसके मिश्रा फोर्स और राहत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एनएचएआई के अधिकारियों और काम करा रही संस्था की टीम से जानकारी ली। एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई है फिर भी वह स्वयं पूरे मामले की जांच करेंगे। जिसकी भी लापरवाही रही होगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed