सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Akhilesh Agarwal Cricket Academy beat Elite Club by 14 runs

Hardoi News: अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी ने एलिट क्लब को 14 रन से हराया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Agarwal Cricket Academy beat Elite Club by 14 runs
फोटो- 32- मैच में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
हरदोई। स्टेडियम में रविवार को अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी और एलिट क्लब के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में हाई स्कोर बनाया। इसके जवाब में उतरी एलिट क्लब की टीम ने भी बेहतर प्रयास किया लेकिन 14 रनों से हार गई।
Trending Videos




मैत्री मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की शुरुआत काफी तेज रही। टीम ने निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर 232 रन बनाए। अकादमी की ओर से नरेंद्र ने 107 रनों की शतकीय पारी खेली। दूसरे छोर से नवीन कुमार ने भी महत्वपूर्ण 66 रन बनाए। एलिट क्लब की ओर से आकाश त्रिपाठी और देवाशीष चौहान ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलिट क्लब की टीम ने भी कड़ी टक्कर दी। फिर भी 19.4 ओवर में पूरी टीम सिमट गई। एलिट क्लब के सक्षम गुप्ता ने 72 रनों की पारी खेली लेकिन वह जीत नहीं दिला सके। एलिट क्लब 14 रन से मैच हार गई। अखिलेश अग्रवाल अकादमी के नवीन कुमार और नरेंद्र ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए। नरेंद्र को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। शिवम मिश्रा और अरुणेश वर्मा ने अंपायरिंग की जबकि सूरज तिवारी ने स्कोरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed