सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a married woman was found hanging the day after her wedding anniversary.

Hardoi News: शादी की सालगिरह के अगले दिन फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The body of a married woman was found hanging the day after her wedding anniversary.
फोटो-33-मौके से बरामद सुसाइड नोट। संवाद
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर में शादी की सालगिरह के अगले दिन विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका की मां ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप पति पर लगाया। पति का दावा है कि प्रियंका मानसिक रूप से बीमार थीं और इस कारण फंदा लगाकर खुदकुशी की है।
Trending Videos

अजमतपुर निवासी विशाल अपने पिता मिश्रीलाल के साथ कैटरिंग का काम करते हैं। उनकी शादी एक साल पहले कछौना कोतवाली क्षेत्र के अहिरावां निवासी प्रियंका (23) के साथ हुई थी। दोनों के डेढ़ माह की बेटी भी है। विशाल ने बताया कि एक मार्च को प्रियंका मायके गई थी। शनिवार को शादी की सालगिरह होने के कारण वह प्रियंका को वापस घर ले आए थे। रविवार दोपहर वह पिता मिश्रीलाल के साथ काम पर गए थे। मां सरोजनी और बहन दीक्षा बकरी चराने गई थीं। घर वापस पहुंचने पर दीक्षा को चारपाई पर लेटी डेढ़ माह की मासूम रोती मिली। इस पर उसने प्रियंका को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई जवाब न मिलने पर अंदर गईं तो वहां छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से प्रियंका का शव लटका मिला। जानकारी मिलने पर विशाल और मिश्रीलाल भी मौके पर पहुंचे। घटना का पता चलने पर मृतका की मां गीता भी अजमतपुर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि विशाल दहेज में बाइक और सोने की चेन मांग रहा था। यह मांग पूरी न होने पर प्रियंका की हत्या की है। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।




तुम कुछ नहीं करना, वरना बिट्टी का ख्याल कौन करेगा....
कमरे से प्रियंका का सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है मेरी प्यारी बिटिया का ध्यान रखना। कुछ समझ नहीं आया और तुम कुछ नहीं करना, वरना बिट्टी का ख्याल कौन करेगा। खुशी से रहना यार। ओके बाय लिखने के साथ बाबू जी भी लिखा है। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि की। बताया कि जांच में इसे भी शामिल किया जा रहा है।

फोटो-33-मौके से बरामद सुसाइड नोट। संवाद

फोटो-33-मौके से बरामद सुसाइड नोट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed