{"_id":"69cd54a40db174cd110ef80f","slug":"angry-women-blocked-the-katra-unnao-road-after-not-getting-cylinders-hardoi-news-c-213-1-hra1001-147351-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सिलिंडर न मिलने से नाराज महिलाओं ने कटरा-उन्नाव मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सिलिंडर न मिलने से नाराज महिलाओं ने कटरा-उन्नाव मार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। रसोई गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज महिलाओं ने बुधवार को कटरा-उन्नाव मार्ग पर सिलिंडर रखकर जाम लगा दिया। गैस एजेंसी तक आने पर सिलिंडर न दिए जाने पर महिलाओं ने संचालक पर मनमानी का आरोप लगाया। इससे करीब 15 मिनट तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर हाईवे खाली कराया।
ब्लॉक मुख्यालय के निकट रूदामऊ में इंडेन गैस एजेंसी है। बुधवार को महिलाएं गैस सिलिंडर लेने पहुंची तो, गैस एजेंसी बंद थी। इससे आक्रोशित गीता, पूजा, निवासी शेखनपुर, गुड़िया निवासी के क्योटी ख्वाजागीपुर, सुषमा माधौगंज, ममता निवासी अटवा कुरसठ, चंद्रानी आदि दर्जनों महिलाओं ने कटरा-उन्नाव हाईवे पर खाली सिलिंडर रख कर जाम लगा दिया। हाईवे पर जाम से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है।
हाईवे पर जाम और वाहनों की कतार लगने से पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर मार्ग खाली कराया। गैस एजेंसी के कर्मचारी अमित गुप्ता ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण एजेंसी पर कोई कार्य नहीं हो पा रहा था, इसकी सूचना एजेंसी के सूचना पट्ट पर चस्पा की गई थी। इस कारण कार्यालय बंद था। वहीं संचालक अखिलेश कुमार ने बताया कि 29 से 31 मार्च तक कटी हुईं पर्चियों पर बुधवार को ही 331 सिलिंडर का वितरण कराया गया है। गोदाम में 205 सिलिंडर उपलब्ध है।
हादसे का शिकार होते बची परिवहन निगम की बस
उन्नाव-कटरा हाईवे पर जाम लगी होने से उन्नाव डिपो की रोडवेज बस को चालक ने ब्लॉक गेट के सामने हो रही प्लॉटिंग में प्रॉपर्टी डीलर की तरफ बनाए गए कच्चे मार्ग पर निकलने का प्रयास किया गया। मार्ग ताज़ी मिट्टी पड़ी होने के कारण बस के पहिए जमीन में धंस गए। इससे वह एक तरफ झुक गई और हादसा होते-होते बच गया। इससे बस में सवार करीब 12 सवारी बाल-बाल बच गईं।
Trending Videos