सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bank employees went on strike by stopping work

Hardoi News: कामकाज बंद कर बैंक कर्मियों ने की हड़ताल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bank employees went on strike by stopping work
विज्ञापन
हरदोई। केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर बृहस्पतिवार को जिले में बैंक कर्मियों ने कामकाज ठप कर हड़ताल की। बैंक सुबह अपने निर्धारित समय पर खुली लेकिन कर्मियों ने कोई काम नहीं किया। दोपहर में बैंक कर्मियों ने शाखाएं बंद कर विरोध-प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने देशव्यापी हड़ताल से जिले में 200 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का दावा किया है।
Trending Videos

यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन की स्थानीय इकाई के सेक्रेटरी राकेश पांडेय ने कहा कि हड़ताल के चलते केनरा बैंक, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक और नैनीताल बैंक में कामकाज प्रभावित रहा जबकि बैंक ऑफ इंडिया में आंशिक रूप से काम बंद रहा। इन शाखाओं में काम न होने से ग्राहकों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी शाखाओं के बाहर ताला डालकर विरोध-प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने बताया कि कामकाज बंद होने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। हड़ताल का नेतृत्व पीएनबी में अजय मेहरोत्रा, केनरा बैंक में अनुज सिंह व दीपक वाजपेयी, यूनियन बैंक में कौशलेंद्र शुक्ला, विपिन गुप्ता व अमित पांडेय, बैंक ऑफ इंडिया में वेदप्रकाश पांडेय, आनंद वर्मा व वीर बहादुर सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा में अनादि ब्रह्म व अनिल कुमार, यूको बैंक में श्याम सिंह, इंडियन बैंक में गौरव और नैनीताल बैंक में शुभम श्रीवास्तव ने किया।


हड़ताल से दूर रहे एसबीआई के कर्मी
केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर हुई बैंक हड़ताल में भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने खुद को अलग रखा। एसबीआई में सुबह से ही सामान्य दिनों की तरह की कामकाज किया गया। इसके अलावा शहर में अलग-अलग स्थानों पर कई बैंक खुली रहीं और कामकाज भी चलता रहा। इससे कई लोगों भ्रम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed