सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP finds the budget inclusive, SP-Congress disappointing, BSP wants poverty eradication

Hardoi News: भाजपा को बजट दिखा समावेशी, सपा-कांग्रेस को निराशाजनक, बसपा की चाहत गरीबी हटे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
BJP finds the budget inclusive, SP-Congress disappointing, BSP wants poverty eradication
फोटो-30- भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। आगामी वित्तीय वर्ष का बजट रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्तुत कर दिया। बजट जारी किए जाने के साथ ही इसको लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के बयान भी आने लगे। संवाद न्यूज एजेंसी ने भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के जिलाध्यक्षों से बजट पर प्रतिक्रिया ली। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जहां इसे समावेशी बजट बताया वहीं कांग्रेस और सपा ने पूंजीपतियों वाला बजट बताया। बसपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि बजट की घोषणाएं हवा हवाई साबित न हों।
Trending Videos




सबका बजट है, सबके लिए है। इसे समावेशी बजट कह सकते हैं। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खुल जाने से छात्राओं को फायदा होगा। कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों की दवा सस्ती हुई हैं। सीएनजी भी सस्ती हुई है। यह सबका साथ, सबका विकास वाला बजट है। 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है। समाज के हर वर्ग का ध्यान बजट में रखा गया है। -अजीत सिंह बब्बन, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन






यह बरगलाने वाला बजट है। बजट के नाम पर लॉलीपॉप थमाया गया है। महिलाओं के हित में बजट में कुछ है ही नहीं। मजदूरों की दशा सुधारने और किसानों की आय बढ़ाने का कोई इंतजाम बजट में नजर नहीं आया। बजट उद्योगपतियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आम जनता के लिए बजट में कुछ नहीं है। -शराफत अली, जिलाध्यक्ष, सपा



आटा, दाल, खाद्य तेल और ईंधन तक मंहगा कर दिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में बजट घटा दिया गया है। दरअसल, केंद्र की भाजपा सरकार चाहती है कि नई पीढ़ी पढ़ाई लिखाई न करे। पढ़ लिख जाएंगे तो जाति-धर्म के आधार पर युवाओं को भड़का नहीं पाएंगे। रक्षा बजट में भी कटौती की गई है। उद्योगपतियों को खुश करने के लिए यह बजट बनाया गया है। आम जनता का हित इसमें नहीं है। -विक्रम पांडेय, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस



वैसे तो जो हमारी पार्टी की प्रतिक्रिया होगी वही हमारी प्रतिक्रिया मानी जाए। इतना जरूर है कि पिछले बजट की तरह सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें ही न हों। पता चले कि योजनों की घोषणा तो हो गई लेकिन लाभ सिर्फ पूंजीपतियों को ही मिले। गरीबी उन्मूलन के लिए अगर कोई घोषणा हुई है तो उसे जमीन पर उतरना चाहिए। गरीबी खत्म होनी चाहिए। -सूर्यकांत निराला, बसपा, जिलाध्यक्ष

फोटो-30- भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन। संवाद

फोटो-30- भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन। संवाद

फोटो-30- भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन। संवाद

फोटो-30- भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन। संवाद

फोटो-30- भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन। संवाद

फोटो-30- भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed