सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   White gas plumes in the factory caused panic.

Hardoi News: फैक्टरी में सफेद गैस का गुबार उठने से अफरा तफरी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
White gas plumes in the factory caused panic.
फोटो-54-आईपीएल फैक्टरी से उठता धुएं का गुबार। वी​डियो ग्रैब
विज्ञापन
संडीला। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इंडिया पेस्टीसाइड़स लिमिटेड (आईपीएल) की फैक्टरी में रविवार को अचानक सफेद गैस का गुबार उठने से अफरा तफरी मच गई। फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर दौड़ते हुए बाहर आ गए। बाद में पता चला कि डिस्टिलेशन रिएक्टर जैकेट के वेल्डिंग ज्वाइंट से भाप का रिसाव हुआ था। इसके कारण सफेद धुआं का गुबार उठा था।
Trending Videos

औद्योगिक क्षेत्र में आईपीएल नाम से फैक्टरी है। यहां कीटनाशक बनाया जाता है। रविवार काे दिन में लगभग 11:30 बजे अचानक फैक्टरी परिसर में सफेद गुबार उठा। इसे देखकर यहां काम कर रहे मजदूर घबरा गए। यह मजदूर चिल्लाते हुए फैक्टरी से बाहर की ओर निकलने लगे। इसका पता चलने पर अन्य श्रमिक भी बाहर की ओर भागे। घटना की जानकारी पर तहसीलदार अमित यादव और कोतवाल विद्या सागर पाल मौके पर पहुंचे। कंपनी के महाप्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि यह भाप का रिसाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संंबंधित रिएक्टर को तत्काल बंद कर दिया गया। दावा किया कि किसी कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फैक्टरी के अन्य हिस्सों में भी सब कुछ सामान्य है। इससे इतर धुआं उठने के काफी देर बाद तक श्रमिक दहशत में रहे। जब कंपनी के अधिकारियों ने स्थिति स्पष्ट की तब मामला सामान्य हुआ।

फोटो-54-आईपीएल फैक्टरी से उठता धुएं का गुबार। वीडियो ग्रैब

फोटो-54-आईपीएल फैक्टरी से उठता धुएं का गुबार। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed