सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike of a young man who had left for his in-laws' house found on a bridge, body found in a canal

Hardoi News: ससुराल जाने के लिए निकले युवक की पुल पर मिली बाइक, नहर में शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bike of a young man who had left for his in-laws' house found on a bridge, body found in a canal
फोटो-18- बावन में शारदा नहर के किनारे लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बावन। दोस्त की बाइक से ससुराल जाने को निकले युवक की बाइक नहर पुल पर शनिवार देर रात पड़ी मिली। रविवार सुबह उसका शव नहर में उतराता मिला। बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। मृतक के भाई ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम में सिर की हड्डियां टूट जाने से मौत होने की बात सामने आई है।
Trending Videos

हरियावां थाना क्षेत्र के अरुआ के मजरा कमालपुर निवासी मनमोहन सिंह (20) खेती करते थे। मनमोहन की शादी दो जून 2025 को सांडी थाना क्षेत्र के छितरामऊ निवासी खुशबू के साथ हुई थी। पति पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। पिछले तीन माह से खुशबू अपने मायके में है। भाई रोहित ने बताया कि शनिवार दोपहर मनमोहन ने गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त हरदयाल को बुलाकर लाया था। हरदयाल की बाइक से ही उसके साथ मनमोहन मंसूरनगर गया था। इसके बाद हरदयाल की बाइक लेकर मनमोहन अकेले ही अपनी ससुराल छितरामऊ जाने को निकला था। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर बावन नहर पुल पर शनिवार देर रात उसकी बाइक पड़ी मिली। गश्त पर जा रहे बावन चौकी प्रभारी वरुण शुक्ला ने बाइक पड़ी देखी, तो आस पास तलाश भी किया, लेकिन कोई मिला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक के पंजीकरण संख्या के आधार पर पुलिस ने कॉल किया। फोन हरदयाल ने उठाया। हरदयाल ने पुलिस को बताया कि बाइक उसकी है, लेकिन इसे मनमोहन मांगकर ले गया था। रविवार सुबह पुल के पास ही मनमोहन का शव नहर में उतराता मिला। शव मिलने की जानकारी पर भीड़ लग गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह, सीओ सतेंद्र सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। इसी बीच परिजन भी आ गए। मृतक के भाई रोहित ने ससुरालीजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
पोस्टमार्टम में दाहिना हाथ कलाई से टूटा मिला है। सिर की हड्डियां और जबड़ा भी टूटा मिला है। सिर की हड्डियां टूट जाने से मौत होने की बात सामने आई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला दुर्घटना का लग रहा है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

फोटो-18- बावन में शारदा नहर के किनारे लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद

फोटो-18- बावन में शारदा नहर के किनारे लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed