सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nishan Yatra of Khatu Shyam Baba was taken out on the occasion of Falgun Festival.

Hardoi News: फाल्गुन महोत्सव पर खाटू श्याम बाबा की निकाली गई निशान यात्रा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Nishan Yatra of Khatu Shyam Baba was taken out on the occasion of Falgun Festival.
फोटो-06- खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। फाल्गुन माह की शुरुआत के साथ रविवार को श्रीश्याम फाल्गुन सतरंगी महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर शहर में चौथी श्याम निशान यात्रा निकाली गई। अस्पताल रोड पर बालाजी शोरूम से शुरू हुई निशान यात्रा शहर के प्रमुख चौराहाें व मार्गाें से होते हुए खाटू श्याम मंदिर पर आकर संपन्न हुई। ढोल-नगाड़ों और गुलाल की बौछार के बीच भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
Trending Videos

फाल्गुन सतरंगी महोत्सव की शुरुआत बालाजी शोरूम से दोपहर करीब 12 बजे पूजन और आरती के साथ हुई। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में श्याम बाबा का ध्वज लेकर चले। महोत्सव के दौरान भक्तों ने जमकर रंग और गुलाल उड़ाया जिससे पूरा वातावरण श्याम मय हो गया। रथ पर सवार खाटू श्याम बाबा की यात्रा शहर के प्रमुख मार्ग सिनेमा चौराहा, लखनऊ रोड, लखनऊ चुंगी होते हुए राम जानकी मंदिर, सर्कुलर रोड होते हुए रेलवेगंज स्थित खाटू श्याम मंदिर पर आकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा करके किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजनों की धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं ने जय श्रीश्याम और हारे के सहारे की जय के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। निशान यात्रा में अमरीश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अरुण, अंशुल, साहिल, गौतम अग्रवाल, आर्यन, शिवेंद्र द्विवेदी, सर्वेश पाल, अमन गुप्ता, संदीप, नीरज, मोनू व सुरिंदर मौजूद रहे।

फोटो-06-  खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद

फोटो-06- खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed