सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Devotees took a holy dip in the Ganges on Magh Purnima with the chant of "Har Har Gange"

Hardoi News: हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Devotees took a holy dip in the Ganges on Magh Purnima with the chant of "Har Har Gange"
फोटो-38-राजघाट पर लगे मेले में भ्रमण करते एएसपी पूर्वी, एसडीएम और सीओ। संवाद  
विज्ञापन
बिलग्राम। माघ पूर्णिमा के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजन कर दान भी दिया। इसके साथ ही पिछले एक माह से कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे राजघाट से विदाई लेना भी शुरू कर दिया।
Trending Videos

गंगा नदी के किनारे राजघाट पर मेला रामनगरिया लगता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां कल्पवास करने आते हैं। एक माह तक कल्पवास करने के बाद माघ पूर्णिमा का स्नान कर श्रद्धालु वापसी शुरू करते हैं। माघ पूर्णिमा के मद्देनजर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का राजघाट पहुंचना शनिवार देर रात से ही शुरू हो गया था। रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे का उद्घोष करते हुए गंगा स्नान किया। राजघाट पर लगे मेले में श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी की। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम, एसडीएम बिलग्राम एनराम और सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह लगातार भ्रमण करते रहे। इसके अलावा रामपुर मझियारा घाट पर भी श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान
हरपालपुर। कटियारी में विभिन्न घाटों पर रविवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। चियासर घाट, तेरापुरसौली घाट, फरहन्ना घाट और कुसुमखोर घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु रविवार सुबह पहुंचे। यहां गंगा नदी में स्नान के बाद पूजन किया। यहां मिले श्रद्धालु सुनील मिश्रा, प्रमोद वाजपेयी, राहुल, अतुल ने बताया कि माघ महीने की पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु स्वयं गंगा में निवास करते हैं। इस दिन गंगा स्नान करने से पुण्य मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed