सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brother and nephew clash over Chak Road dispute, one brother dead, another critical

Hardoi News: चकरोड के विवाद में भाई भतीजे भिड़े, एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Brother and nephew clash over Chak Road dispute, one brother dead, another critical
विज्ञापन
हरपालपुर। सांडी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में चकरोड के विवाद में सोमवार दोपहर भाइयों में जमकर लाठी डंडे और फावड़े चले। दो भाइयों समेत पांच लोग घटना में घायल हुए हैं। दो सगे भाइयों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया। वहां मंगलवार शाम छोटे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos


मदारपुर निवासी ब्रजकिशोर (60) ने पुलिस से की शिकायत की है। इसमें बताया कि उनके भाई गिरिंद, नरवीर और भतीजों (नरवीर के पुत्र) करन और अमर सिंह ने सोमवार दोपहर चकरोड के विवाद में डंडों से उन पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने आए कन्नौज जनपद के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के खानपुर चौबे निवासी दामाद प्रवेश उर्फ दीपू को फावड़ा मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें पहले सीएचसी सांडी और फिर मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। यहां से उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरे पक्ष से अमर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर वह अपने भाई करन और पिता नरवीर (47) के साथ मकान के दरवाजे पर बैठे थे। इस दौरान ताऊ ब्रजकिशोर ने अपने बेटों सतेंद्र और जितेंद्र, पौत्र सचिन (सतेंद्र का पुत्र) और दीपू ने डंडों से हमला बोल दिया। घटना में तीनों लोग घायल हो गए। इनमें से नरवीर को सीएचसी सांडी से मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में सोमवार शाम नरवीर की मौत हो गई। परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है। प्रभारी निरीक्षक बसंतराम ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed