फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Building a house has become costlier; prices of sand, coarse sand, and steel bars have disrupted the budget.

Hardoi News: घर बनाना हुआ और महंगा, बालू, मौरंग और सरिया के दामों ने बिगाड़ा बजट

Fri, 17 Jul 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Building a house has become costlier; prices of sand, coarse sand, and steel bars have disrupted the budget.
फोटो-19- सरकुलर रोड पर बिक्री को पड़ी मौरंग व गिट्टी। संवाद
हरदोई। अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए घर निर्माण अब पहले से कहीं अधिक महंगा साबित हो रहा है। पिछले कुछ दिनों में बालू, मौरंग, सरिया समेत अन्य निर्माण सामग्री की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने से मकान निर्माण का बजट काफी बढ़ गया है। जिन लोगों ने पहले से निर्माण शुरू करा रखा है उन लोगों का बीच में ही बजट गड़बड़ा गया। कई परिवारों ने बढ़ती लागत के कारण फिलहाल निर्माण टाल दिया है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों के भीतर निर्माण सामग्री में जबरदस्त उछाल आया है। माल भाड़े में बढ़ोतरी के चलते सीमेंट कंपनियां लगातार सीमेंट के दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं। सीमेंट के दामों में 20 रुपये प्रति बोरी तक बढ़ सकते हैं। ऐसे में पहले से करीब 370 रुपये के करीब आ रही सीमेंट की बोरी के दाम और अधिक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

इसके अलावा मौरंग, बालू और गिट्टी के दामों में भी इजाफा हुआ है। निर्माण सामग्री कारोबारियों के अनुसार खदानों के धीरे-धीरे बंद होने के कारण बालू, मौरंग और गिट्टी के दाम 10-11 दिन में आसमान पर पहुंच गए हैं। वहीं सरिया के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी होने से भवन निर्माण की कुल लागत में इजाफा हुआ है। ईंट और गिट्टी के दाम भी स्थिर नहीं हैं जिससे प्रति वर्गफीट निर्माण लागत पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले व्यापारी-
पिछले कुछ सप्ताह में बालू, मौरंग और गिट्टी के दाम करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। वहीं सरिया और सीमेंट के भाव भी लगातार ऊपर जा रहे हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में कीमतों में और इजाफा हो सकता है। -आशीष प्रजापति, व्यापारी


महंगाई के चलते ग्राहक पहले की तुलना में कम मात्रा में सामग्री खरीद रहे हैं। कई लोग मकान निर्माण की योजना को कुछ महीनों के लिए टाल रहे हैं। छोटे और मध्यम वर्ग के परिवारों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ रहा है। -अवनीश त्रिवेदी, व्यापारी




निर्माण सामग्री की कीमत
मौरंग 6000 रुपये प्रति ट्रॉली
गिट्टी 7500 रुपये प्रति ट्रॉली
बालू 5500 रुपये प्रति ट्रॉली
सीमेंट 380 से 450 रुपये प्रति बोरी

फोटो-19- सरकुलर रोड पर बिक्री को पड़ी मौरंग व गिट्टी। संवाद

फोटो-19- सरकुलर रोड पर बिक्री को पड़ी मौरंग व गिट्टी। संवाद

फोटो-19- सरकुलर रोड पर बिक्री को पड़ी मौरंग व गिट्टी। संवाद

फोटो-19- सरकुलर रोड पर बिक्री को पड़ी मौरंग व गिट्टी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed